Question
Download Solution PDFनिम्नलिखित में से मैथिलीशरण गुप्त की रचनाओं का सही कालक्रम है :
This question was previously asked in
HTET TGT Hindi 2020 Official Paper
Answer (Detailed Solution Below)
Option 1 : रंग में भंग, भारत-भारती, पंचवटी, साकेत
Free Tests
View all Free tests >
HTET PGT Official Computer Science Paper - 2019
4.4 K Users
60 Questions
60 Marks
60 Mins
Detailed Solution
Download Solution PDFमैथिलीशरण गुप्त की रचनाओं का सही कालक्रम है-
प्रकाशन वर्ष के अनुसार-
रचना | प्रकाशन वर्ष |
रंग में भंग | 1909 ई. |
भारत-भारती | 1912 ई. |
पंचवटी | 1925 ई. |
साकेत | 1931 ई. |
Key Pointsरंग में भंग-
- इसमें ’चित्तौङ’ और ’बूँदी’ के राज घरानों से संबंध रखने वाली राजपूती आन का वर्णन किया गया है।
भारत भारती-
- इसकी रचना 'मुसद्दसे-हाली' तथा ब्रजमोहन दत्तात्रेय कैफी कृत 'भारत-दर्पण' की प्रेरणा स्वरूप मानी जाती है।
- इसकी कथा वस्तु तीन भागों में विभक्त हैं-
- अतीत खंड
- वर्तमान खंड
- भविष्यत खंड
पंचवटी-
- रामायण के पंचवटी प्रसंग को आधार बनाकर लिखी गई रचना है।
साकेत-
- इसको लिखने की प्रेरणा महावीरप्रसाद द्विवेदी के लेख 'कवियों की उर्मिला विषयक उदासीनता' से मिली।
- इसमें 12 सर्गों में उर्मिला के चरित्र को दर्शाया गया है।
Important Pointsमैथिलीशरण गुप्त-
- जन्म-1886-1964 ई.
- द्विवेदी युगीन कवि है।
- 'रसिकेन्द्र' नाम से ब्रजभाषा में कविताएँ लिखते थे।
- रचनाएँ-
- किसान(1918 ई.)
- झंकार(1929 ई.)
- यशोधरा(1932 ई.)
- जयभारत(1952 ई.)
- विष्णुप्रिया(1957 ई.) आदि।
Last updated on Jun 6, 2025
-> The HTET TGT Applciation Portal will reopen on 1st June 2025 and close on 5th June 2025.
-> HTET Exam Date is out. HTET TGT Exam will be conducted on 26th and 27th July 2025
-> Candidates with a bachelor's degree and B.Ed. or equivalent qualification can apply for this recruitment.
-> The validity duration of certificates pertaining to passing Haryana TET has been extended for a lifetime.
-> Enhance your exam preparation with the HTET Previous Year Papers.