Question
Download Solution PDFनिम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए:
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFशुद्ध वाक्य होगा - बन्दूक एक उपयोगी शस्त्र है।
आयोग द्वारा शुद्ध वाक्य, बाघ और बकरी एक घाट पर पानी पीती हैं, को माना गया है, परंतु शुद्ध वाक्य - बाघ और बकरी एक घाट पर पानी पीते हैं, होगा। अंतिम उत्तर कुंजी में यदि इस प्रश्न में किसी तरह का बदलाव होता है, तो यहां भी कर दिया जाएगा।
Key Points
- शुद्ध वाक्य - बन्दूक एक उपयोगी शस्त्र है।
- वाक्य में लिंग, वचन, पुरुष, काल, कारक आदि का क्रिया के साथ ठीक-ठीक मेल हो उसे शुद्ध वाक्य कहते है।
अन्य विकल्प-
अशुद्ध वाक्य | शुद्ध वाक्य | अशुद्धियाँ |
बाघ और बकरी एक घाट पर पानी पीती हैं। | बाघ और बकरी एक घाट पर पानी पीते हैं। | वचन संबंधी |
श्रीकृष्ण के अनेकों नाम हैं। | श्रीकृष्ण के अनेक नाम हैं। | वचन संबंधी |
यह मेरा पुस्तक है। | यह मेरी पुस्तक है। | लिंग संबंधी |
Additional Information पदक्रम व शब्द-अर्थ संबंधी अशुद्धियाँ -
अशुद्ध वाक्य | शुद्ध वाक्य |
पेड़ों पर तोता बैठा है। | पेड़ पर तोता बैठा है। |
उसने अनेकों ग्रंथ लिखे। | उसने अनेक ग्रंथ लिखे। |
मुझे बहुत गुस्सा आती है। | मुझे बहुत गुस्सा आता है। |
राजू ने मुझे मथुरा दिखाई। | राजू ने मुझे मथुरा दिखाया। |
मैंने अपना ग्रहकार्य कर लिया है। | मैंने अपना गृहकार्य कर लिया है। |
राम और मोहन घोर मित्र हैं। | राम और मोहन घनिष्ठ मित्र हैं। |
Last updated on Jun 5, 2025
-> UP Police Constable 2025 Notification will be released for 19220 vacancies by June 15th 2025.
-> UPPRPB Constable application window is expected to open in June 2025.
-> UP Constable selection is based on Written Examination, Document Verification, Physical Measurements Test, and Physical Efficiency Test.
-> Candidates can attend the UP Police Constable and can check the UP Police Constable Previous Year Papers. Also, check UP Police Constable Exam Analysis.