प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक MCQ Quiz - Objective Question with Answer for प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक - Download Free PDF

Last updated on Jun 16, 2025

Latest प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक MCQ Objective Questions

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 1:

'युग मानस' पत्रिका का प्रकाशन किस राज्य से हुआ था?  

  1. कर्नाटक
  2. उत्तर प्रदेश
  3. केरल
  4. आंध्र प्रदेश
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : आंध्र प्रदेश

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 1 Detailed Solution

'युग मानस' पत्रिका का प्रकाशन 'आंध्र प्रदेश' राज्य से हुआ था। 

Key Points

  • 'युग मानस' पत्रिका का प्रकाशन 'आंध्र प्रदेश' राज्य से हुआ था। 

अन्य विकल्पानुसार

  • दक्षिणापथ त्रैमासिक पत्रिका जो बेंगलुरू (कर्नाटक) से प्रकाशित होती है।
  • 'राष्ट्रवाणी' नाम की एक त्रिभाषा साप्ताहिक पत्रिका का प्रकाशन केरल से किया गया। 

उत्तर प्रदेश से प्रकाशित प्रसिद्ध पत्रिकायें-

  • ब्राह्मण पत्रिका -कानपुर
  • अभ्युदय -इलाहाबाद
  • प्रताप -कानपुर
  • सरस्वती -वाराणसी

Additional Information

  • 'उदन्त मार्तण्ड' को हिंदी का पहला समाचार पत्र माना जाता है।
  • जिसका संपादन कलकत्ता से पंडित जुगल किशोर शुक्ल के द्वारा किया गया। 
  • कलकत्ता की सबसे महत्‍वपूर्ण पत्र-पत्रिकाएँ - उदन्त मार्तंड, बंगदूत, प्रजामित्र मार्तंड तथा समाचार सुधा वर्षण आदि का प्रकाशन हुआ।

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 2:

हिंदी का पहला साप्ताहिक समाचार-पत्र था :

  1. 'मर्यादा'
  2. 'प्रजामित्र'
  3. 'लोक रक्षक'
  4. 'उदंत मार्तंड'

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : 'उदंत मार्तंड'

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 2 Detailed Solution

सही उत्तर - 'उदंत मार्तंड'

Key Pointsउदंत मार्तंड -

  • संपादक- जुगल किशोर 
  • प्रकार- साप्ताहिक
  • प्रकाशन स्थान- कलकत्ता
  • मुख्य-
    • हिंदी का प्रथम समाचार पत्र उदंत मार्तंड को माना जाता है। 
    • इसका प्रकाशन 30 मई 1826 ई. को हुआ। 
    • उदंत मार्तंड में खड़ी बोली का उल्लेख मध्यदेशीय भाषा के नाम से हुआ। 
    • 30 मई को उदंत मार्तंड के प्रकाशन दिन को आधार बनाकर राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है।

Important Pointsमर्यादा-

  • संपादक-कृष्णकान्त मालवीय 
  • विधा-पत्रिका
  • प्रकाशन वर्ष-1909 ई.
  • यह मासिक पत्रिका थी।
  • इसका प्रकाशन प्रयाग से होता था।
  • यह अपने समय की महत्त्वपूर्ण राजनैतिक पत्रिका थी। 

प्रजामित्र-

  • प्रजामित्र (1834) में कलकत्ता से एक साप्ताहिक पत्र के रूप में शुरू हुआ था। 
  • यह भी एक हिन्दी समाचार पत्र था।

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 3:

'आलोचना' पत्रिका का क्या स्वरूप है? 

  1. अर्धवार्षिक
  2. द्विमासिक
  3. त्रैमासिक
  4. मासिक

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : त्रैमासिक

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 3 Detailed Solution

'आलोचना' पत्रिका का त्रैमासिक स्वरूप है। 

  • त्रैमासिक व नई दिल्ली से प्रकाशन। 

Key Pointsआलोचना पत्रिका- 

  • इसके संस्थापक और संपादक शिवदान सिंह चौहान ने किया।
  • जो अक्टूबर 1951 में प्रकाशित हुआ।
  • अप्रैल-जून 2000 ई. में नामवर सिंह इसके प्रधान संपादक रहे हैं।
  • परमानंद श्रीवास्तव को भी इसका संपादक बनाया गया।
  • अप्रैल जून 2005 से प्रसिद्ध कवि अरुण कमल को इसका अवैतनिक संपादन नियुक्त किया गया।

Important Points

  • तीन दशक पहले नामवर सिंह के संपादन में आरंभ होने वाली आलोचना पत्रिका मैं 1967 में पहली बार भारत में फासीवादी खतरे की चेतावनी दी गई।
  • मई 2001 में परमानंद श्रीवास्तव के संपादक में इस पत्रिका ने पुन: अपना प्राचीन गौरव हासिल कर लिया।
    • यह हिंदी साहित्य की श्रेष्ठतम पत्रिका में परिगणय रही ही इसका पांचवा अंक काफी कुख्यात रहा।
    • रामविलास शर्मा की बरसी पर आयोजित इस विशेषांक को नामवर सिंह के द्वारा रामविलास शर्मा के प्रति खुले विरोध के रूप में देखा गया।
    • अरुण कमल जी के संपादन में आलोचना के साथ सबसे मुख्य बात यह हुई कि वह व्यापक हिंदी लेखक समुदाय से काफी हद तक  कट गई।
    • अरुण कमल इसके 21 अंक 2005 से इसके संपादक नियुक्त हुए और अंक 52  2014 तक इसका दायित्व निभाते रहे।

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 4:

इनमें से किसने 'भारत' पत्र का संपादन किया था? 

  1. नंददुलारे वाजपेयी
  2. शिवपूजन सहाय
  3. मदन मोहन मालवीय
  4. अम्बिका प्रसाद वाजपेयी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : नंददुलारे वाजपेयी

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 4 Detailed Solution

'भारत' पत्र का संपादन किया था- नंददुलारे वाजपेयी

Key Pointsभारत -

  • प्रकाशन वर्ष- 1933 ई. 
  • प्रकार- अर्द्ध साप्ताहिक 
  • प्रकाशन स्थान- इलाहाबाद 
  • मुख्य-
    • यह छायावाद का समर्थक पत्र था। 

Important Pointsनंददुलारे वाजपेयी-

  • जन्म- 1906-1967ई.
  • रचनाएँ-
    • हिंदी साहित्य:बीसवीं शताब्दी(1942)
    • जयशंकर प्रसाद(1940)
    • आधुनिक साहित्य(1950)
    • नया साहित्य:नये प्रश्न(1955) आदि।

Additional Informationशिवपूजन सहाय- 

  • जन्म- 1989- 1937 ई०
  • रचनाएं-
    • देहाती दुनियाँ (1926)
    • मतवाला माधुरी (1924)
    • गंगा (1931)
    • जागरण (1932)
    • हिमालय (1946)
    • साहित्य (1950)
    • वही दिन वही लोग (1965)

मदन मोहन मालवीय-

  • जन्म-1861-1946ई.
  • काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रणेता एवं युग के आदर्श पुरुष भी थे।
  • वे भारत के पहले और अन्तिम व्यक्ति थे जिन्हें महामना की सम्मानजनक उपाधि से विभूषित किया गया।
  • इन्होंने 'अभ्युदय' पत्रिका का सम्पादन 1907 ई. में काशी से किया।

बंगवासी-

  • हिंदी बंगवासी पण्डित अमृतलाल चक्रवर्ती के सम्पादन में सन 1890 में निकाला गया हिन्दी समाचार पत्र था।
  • तत्कालीन भारत में यह बिल्कुल नये प्रकार का अखबार था।
  • इसका अपना ऐतिहासिक महत्व है, क्योंकि सभी श्रेष्ठ पत्रकारों ने इसका सम्पादन में योगदान किया था।
  • यह समाचार पत्र दीर्घजीवी रहा और सफलतापूर्वक प्रकाशित होता रहा।
  • हिन्दी के वरिष्ठ पत्रकारों के लिए यह पत्र प्राथमिक विद्यालय सिद्ध हुआ था।
  • इसके सम्पादन में बालमुकुन्द गुप्त, बाबूराव विष्णु पराड़कर, अम्बिका प्रसाद वाजपेयी और लक्ष्मण नारायण गर्दे आदि का नाम प्रमुख रूप से उल्लेखनीय है।

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 5:

'भाषा' पत्रिका के प्रकाशक कौन हैं?

  1. केंद्रीय हिंदी निदेशालय
  2. प्रकाशन विभाग
  3. साहित्य अकादमी
  4. भारतीय भाषा संस्थान

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : केंद्रीय हिंदी निदेशालय

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 5 Detailed Solution

'भाषा' पत्रिका के प्रकाशक है- केंद्रीय हिंदी निदेशालय

Key Pointsभाषा-

  • 'भाषा' पत्रिका, जो साल 1961 से प्रकाशित हो रही है, भारतीय भाषाओं के बीच संबंधों को समझने और उनका आपसी परिचय बढ़ाने के उद्देश्य से प्रकाशित की जाती है।
  • इस पत्रिका में भाषाविज्ञान, व्याकरण, तुलनात्मक भारतीय साहित्य, और साहित्य की अलग-अलग विधाओं पर आलोचनात्मक लेख, समसामयिक विषयों पर विचारात्मक लेख, और हिन्दी की मूल कहानियां और कविताएं प्रकाशित होती हैं।

Top प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक MCQ Objective Questions

मुंशी प्रेमचन्द्र किस पत्रिका के सम्पादक रहे हैं?

  1. प्रताप
  2. हंस
  3. सरस्वती
  4. सुधा वर्षा

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : हंस

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 6 Detailed Solution

Download Solution PDF

उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प 2 हंस इसका सही उत्तर है। अन्य विकल्प इसके सही उत्तर नहीं हैं।

quesImage5371

  • प्रेमचन्द के प्रसिद्ध उपन्यासों गोदान, कर्मभूमि, गबन, रंगभूमि पर हिंदी फिल्मे भी बन चुकी है।
  • मुंशी प्रेमचन्द्र की अधिकांश कृतियाँ  हिंदी तथा उर्दू दोनों भाषाओं में प्रकाशित हुईं।
  • मुंशी प्रेमचन्द्र  की हंस' पत्रिका के अलावा और अन्य प्रमुख चर्चित रचनाएँ हैं =
    • गोदान
    • कर्मभूमि
    • निर्मला
    • नमक का दरोगा
    • दो बैलो की कथा

quesImage933

महापुरुष

कृति

गणेश शंकर विद्यार्थी 

प्रताप पत्रिका

भारतेंदु  सुधा वर्षा

महावीर प्रसाद द्विवेदी

सरस्वती पत्रिका

इनमें से 'अपेक्षा' के संपादक कौन थे?

  1. श्योराज सिंह बेचैन
  2. एन. सिंह.
  3. तेज सिंह
  4. राजेंद्र यादव

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : तेज सिंह

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 7 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर तेज सिंह है। 

  • अपेक्षा’ के संपादक प्रसिद्ध आलोचक डॉ. तेज सिंह है। 
  • अपेक्षा अंबेडकरवादी साहित्य पत्रिका है।

Key Points

तेज सिंह - 

  • जन्म - 13 जुलाई, 1946 / घौंड़ली गांव, कृष्णा नगर, दिल्ली। 
  • इनकी शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय व जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से हुई। 
  • इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी-विभाग में अनुसंधान वैज्ञानिक, एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में काम किया। 
  • इनकी अध्यक्षता में ही सर्वप्रथम दलित लेखक संघ बना। 
  • इसी संघ ने दिल्ली में जेनयू सिटी सेंटर, मंडी हाउस में दो बड़े स्तर के राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित करवाये। 
  • इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।
  • 15 जुलाई, 2014 को इनका निधन हुआ। 

इनमें से किस एक पत्रिका का संपादन प्रेमचंद ने नहीं किया?

  1. मर्यादा
  2. माधुरी
  3. जागरण
  4. सुधा 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : सुधा 

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 8 Detailed Solution

Download Solution PDF

सुधा पत्रिका का संपादन प्रेमचंद ने नहीं किया है। 

Important Pointsअपने समय की दो बेहद महत्वपूर्ण पत्रिकाओं ‘माधुरी’ और ‘सुधा’ को शिखर पर पहुंचाने में दुलारे लाल भार्गव के अप्रतिम योगदान को लेकर बहुत से लोग उन्हें लखनऊ की हिंदी पत्रकारिता का पितामह मानते हैं।

  • प्रेमचंद ने बनारस से 'मर्यादा' समाचार पत्र का संपादन किया।
    • मर्यादा पत्रिका का पहला अंक नवम्बर सन् 1909 में कृष्णकान्त मालवीय निकाला।  
  • लखनऊ से 'माधुरी' पत्रिका का संपादन किया।
    • माधुरी पत्रिका का प्रकाशन अगस्त 1921 में हुआ। 
  • उन्होंने 'जागरण' पत्रिका का भी संपादन किया। 
    • जागरण पत्रिका का पहला अंक 22 अगस्त, 1932 में निकाला। 
    • यह एक सप्ताहिक पत्र रहा। 

Key Points

प्रेमचंद  -

जन्म  31 जुलाई 1880 में वाराणसी के निकट लमही गाँव में हुआ।  
मूल नाम  धनपत राय श्रीवास्तव
शिक्षा 
  • शिक्षा का आरंभ उर्दू, फारसी से हुआ। 
  • 1898 में मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की। 
  • 1910 में उन्‍होंने अंग्रेजी, दर्शन, फारसी और इतिहास लेकर इंटर पास किया। 
  • 1919 में बी.ए. पास किया।  

धनपत राय से प्रेमचंद

  • हमीरपुर के जिला कलेक्टर ने सोजे-वतन की सभी प्रतियाँ जब्त कर नष्ट कर दी गईं। और जेल भेज देने की धमकी भी दी।
  • इस समय तक प्रेमचंद, धनपत राय नाम से लिखते थे।
  • मुंशी दयानारायण निगम ने उन्हें प्रेमचंद नाम से लिखने की सलाह दी। 
  • प्रेमचंद के नाम से लिखने लगे। 
रचनाएँ

उपन्‍यास

  • असरारे मआबिद उर्फ़ देवस्थान रहस्य
  • गबन 1928
  • कर्मभूमि 1932
  • गोदान 1936
  • प्रतिज्ञा
  • प्रेमा
  • रंगभूमि
  • मनोरमा
  • वरदान
  • मंगलसूत्र (अपूर्ण)
  • आदि। 

कहानी

  • पंच परमेश्‍वर
  • गुल्‍ली डंडा
  • दो बैलों की कथा
  • ईदगाह
  • बड़े भाई साहब
  • पूस की रात
  • कफन
  • आदि। 

नाटक

  • प्रेमचंद ने संग्राम 
  • कर्बला 
  • प्रेम की वेदी  

अनुवाद

  • टॉलस्‍टॉय की कहानियाँ
  • चाँदी की डिबिया
  • न्‍याय 
  • आदि। 

बाल साहित्य

  • रामकथा
  • कुत्ते की कहानी
  • जंगल की कहानियाँ
  • दुर्गादास

विचार

  • प्रेमचंद : विविध प्रसंग,
  • प्रेमचंद के विचार

संपादन

  • मर्यादा
  • माधुरी
  • हंस
  • जागरण
सम्मान
  •  ३० पैसे मूल्य का एक डाक टिकट
  • प्रेमचंद साहित्य संस्थान की स्थापना
  • प्रेमचंद घर में नाम से उनकी जीवनी 
  • अन्य लेखकों को प्रेमचंद पुरस्कार दिया जाता है। 

निधन 

8 अक्टूबर 1936

हिंदी का प्रथम समाचार पत्र कौन सा था?

  1. कवि वचन सुधा
  2. उदंत मार्तण्ड
  3. हरिश्चंद्र पत्रिका
  4. सरस्वती

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : उदंत मार्तण्ड

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 9 Detailed Solution

Download Solution PDF

इसका सही उत्तर 'उदंत मार्तण्ड​है।

 Key Points

  • उदन्त मार्तण्ड (शाब्दिक अर्थ : 'समाचार सूर्य' या '(बिना दाँत का) बाल सूर्य' ) हिंदी का प्रथम समाचार पत्र था।
  • इसका प्रकाशन 30 मई, 1826 ई. में कलकत्ता से एक साप्ताहिक पत्र के रूप में शुरू हुआ था।

अन्य विकल्प:

समाचार पत्र

परिचय

कवि वचन सुधा

कविवचनसुधा भारतेन्दु हरिशचंद्र द्वारा सम्पादित एक हिन्दी समाचारपत्र था। इसका प्रकाशन 15 अगस्त 1867 को वाराणसी आरम्भ हुआ जो एक क्रांतिकारी घटना थी।

हरिश्चंद्र पत्रिका

यह 1873 में प्रकाशित होना आरम्भ हुई जिसमें हिंदी की नई भाषा को गढ़ने पर जोर दिया गया।

सरस्वती

सरस्वती हिन्दी साहित्य की प्रसिद्ध रूपगुणसम्पन्न प्रतिनिधि पत्रिका थी। इस पत्रिका का प्रकाशन इण्डियन प्रेस, प्रयाग से सन 1900 ई० के जनवरी मास में प्रारम्भ हुआ था।

'सरस्वती' पत्रिका के संपादक कौन थे ?

  1. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
  2. महावीर प्रसाद द्विवेदी
  3. भारतेन्दु हरिश्र्चंद्र
  4. बालमुकुन्द गुप्त

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : महावीर प्रसाद द्विवेदी

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 10 Detailed Solution

Download Solution PDF

'सरस्वती' पत्रिका के संपादक-2) महावीर प्रसाद द्विवेदी थे।

Key Points

 पत्रिका

      संपादक

प्रकाशन वर्ष

समन्वय

सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

1922-23 ई॰

सरस्वती

महावीर प्रसाद द्विवेदी

1903 ई॰

कवि वचन सुधा

भारतेन्दु हरिश्चन्द्र

1868 ई॰

बंगवासी

बालमुकुन्द गुप्त

1893 ई॰

Important Points

  • आधुनिक हिंदी साहित्य का दूसरा युग  द्विवेदी युग (1900–1920) के नाम से जाना जाता है।
  • इनकी पहली आलोचना पुस्तक नैेषधचरित्र चर्चा(1899) है। 
  • इनके मौलिक ग्रंथों में तरुणोपदेश,नैषधचरित्र चर्चा,हिंदी कालिदास की समालोचना,नाटय शास्त्र,हिंदी भाषा की उत्पत्ति,कालीदास की निरंकुशता आदि हैं।
  • अनुवाद ग्रंथों में वेकन विचार,रत्नावली,हिंदी महाभारत,वेणी संसार आदि प्रमुख हैं। 

 ‘चकमक’ पत्रिका कहाँ से प्रकाशित होती है?

  1. जबलपुर
  2. सताना
  3. शहडोल
  4. भोपाल

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : भोपाल

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 11 Detailed Solution

Download Solution PDF

 ‘चकमक’ पत्रिका भोपाल से प्रकाशित होती है। अन्य विकल्प असंगत है। अतः सही उत्तर विकल्प 4) भोपाल होगा ।

Key Points

  • चकमक बच्चों पर केन्द्रित हिन्दी की एक बाल पत्रिका है। है तो यह बच्चों के लिये, लेकिन बड़ों को भी पसंद आती है।
  • कई वर्ष तक 'होशंगाबाद विज्ञान शिक्षण कार्यक्रम चलाकर देशभर में विज्ञान शिक्षण व नवाचार के क्षेत्र में प्रसिद्ध हुई संस्था 'एकलव्य' मासिक 'चकमक ' पत्रिका प्रकाशित कर रही है।
  • अब तक 'चकमक ' के 343 अंक प्रकाशित हो चुके हैं। कहने को तो यह आठवीं कक्षा तक के बच्चों की पत्रिका है पर इसकी रोचकता के कारण बड़े भी इसे चाव से पढ़ते हैं।
  • इसमें कहानियाँ, कविताएँ, लेख, चित्र पहेली, बच्चों की रचनाएँ खास अंदाज में होती हैं।

 

'सिने एक्सप्रेस' कहां से प्रकाशित हुई थी?

  1. खांडवा
  2. जबलपुर
  3. अमरकंटक
  4. इंदौर

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : इंदौर

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 12 Detailed Solution

Download Solution PDF

'सिने एक्सप्रेस' इंदौर से प्रकशित हुई. अत: सही उत्तर विकल्प 4 'इंदौर' है. अन्य विकल्प अनुचित हैं. 

quesImage4585

  • सिने एक्सप्रेस हिन्दी की एक फिल्मी साप्ताहिक पत्रिका है। यह वर्ष 1959 से इंदौर से प्रकाशित हो रही है।

quesImage4586

पत्रिकाएँ पत्रिका वह नियतकालिक कृति है जो मुख्यतः साप्ताहिक होती है। जिसमे विचारतत्व प्रधान होता है। पत्रिकाओं का प्रकाशन एक दिवसीय से लेकर साप्ताहिक भी होता है।

भारतेन्दु द्वारा सम्पादित पत्रिका ‘कविवचनसुधा’ किस वर्ष में आरंभ हुई?

  1. 1868
  2. 1873
  3. 1880
  4. 1871

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : 1868

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 13 Detailed Solution

Download Solution PDF

1868 यहाँ सही विकल्प है। भारतेन्दु द्वारा सम्पादित पत्रिका ‘कविवचनसुधा’ 1868 मे आरम्भ हुई। अत: सही विकल्प 1 '1868' है।Key Points

  • कविवचन सुधा - वाराणसी से प्रकाशित
  • नए युग का सूत्रपात करने वाली पत्रिका

भारतेंदु हरिश्चन्द्र द्वारा सम्पादित अन्य पत्रिकाएँ - ‘हरिश्चन्द्र चन्द्रिका ’, ‘बाल बोधिनी’।

भारतेंदु हरिश्चन्द्र जन्म- (1850 - 1885ई.)  

भारतीय भाषा परिषद, कोलकाता द्वारा प्रकाशित पत्रिका है : 

  1. वसुधा 
  2. आलोचना 
  3. साहित्य 
  4. वागर्थ 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : वागर्थ 

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 14 Detailed Solution

Download Solution PDF

भारतीय भाषा परिषद, कोलकाता द्वारा प्रकाशित पत्रिका - वागर्थ है। अत: सही विकल्प 4) वागर्थ ही होगा। 

  • भारतीय भाषा परिषद की मासिक पत्रिका वागर्थ हिंदी की सर्वश्रेष्ठ पत्रिकाओं में एक है।
  • इसका प्रकाशन 1995 से नियमित रूप से हो रहा है।
  • इसके प्रधान सम्पादक - प्रभाकर श्रोत्रिय थे।

अन्य पत्रिकाएँ-

  • वसुधा - हरिशंकर परसाई
  • आलोचना - नामवर सिंह

'हिन्‍दी प्रदीप' पत्र के संपादक कौन थे?

  1. बदरीनारायण चौधरी
  2. भारतेन्दु हरिश्चंद्र
  3. प्रतापनारायण मिश्र
  4. बालकृष्ण भट्ट

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : बालकृष्ण भट्ट

प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 15 Detailed Solution

Download Solution PDF
  • ‘'हिन्‍दी प्रदीप' पत्र के संपादक :- बाल कृष्ण भट्ट 

Key Points

  • ‘जुगल किशोर’ ‘उद्दंत मार्दंड’ के सम्पादक थे।
  • ‘बालकृष्ण भट्ट’ ‘हिन्दी प्रदीप’ के सम्पादक थे।
  • ‘बालमुकुन्द गुप्त’ ‘भारत-मित्र’ के सम्पादक थे।  

Additional Information

अन्य :

संपादक

पत्रिका

वर्ष एवं स्थान

महावीर प्रसाद द्विवेदी

सरस्वती

1900, इलाहाबाद

माखनलाल चतुर्वेदी

कर्मवीर

1921, जबलपुर

मदन मोहन मालवीय

अभ्युदय

1907, काशी

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti chart teen patti master online teen patti master plus