Question
Download Solution PDFएक म्यान में दो तलवारें कभी नहीं रह सकती है।
This question was previously asked in
Bihar STET TGT (Hindi) Official Paper-I (Held On: 10 Sept, 2023 Shift 1)
Answer (Detailed Solution Below)
Option 1 : दृष्टांत
Free Tests
View all Free tests >
Bihar STET Paper 1 Mathematics Full Test 1
14 K Users
150 Questions
150 Marks
150 Mins
Detailed Solution
Download Solution PDFएक म्यान में दो तलवारें कभी नहीं रह सकती है।
- यह दृष्टांत अलंकार का उदाहरण है।
Key Pointsदष्टांत अलंकार-
- जहाँ पहले कोई बात कहकर, उससे मिलती-जुलती बात द्वारा दृष्टान्त दिया जाय; लेकिन समानता किसी शब्द द्वारा प्रकट न हो, वहाँ दृष्टान्त अलंकार होता है।
- उदाहरण-
- सठ सुधरहिं सत संगति पाई।
पारस परस कुधात सुहाई ॥
- सठ सुधरहिं सत संगति पाई।
- स्पष्टीकरण-
- यहाँ सत्संगति से सठ का सुधरना वैसा ही है, जैसे पारसमणि के स्पर्श से कुधातु का चमकना। यहाँ प्रथम वाक्य की सत्यता प्रतिपादित करने के लिए दृष्टान्त रूप से दूसरा वाक्य आया है।
Important Pointsश्लेष अलंकार-
- जब किसी शब्द का प्रयोग एक बार ही किया जाता है पर उसके एक से अधिक अर्थ निकलते हैं,तब श्लेष अलंकार होता है।
- उदाहरण-
- चरण धरत चिंता करत, चितवत चारहु ओर।
सुबरन को खोजत फिरत, कवि, व्यभिचारी, चोर।
- चरण धरत चिंता करत, चितवत चारहु ओर।
- यहाँ सुबरन का प्रयोग एक बार किया गया है,किन्तु पंक्ति में प्रयुक्त सुबरन शब्द के तीन अर्थ हैं,कवि के सन्दर्भ में सुबरन का अर्थ अच्छे शब्द,व्यभिचारी के सन्दर्भ में सुबरन अर्थ सुन्दर वर,चोर के सन्दर्भ में सुबरन का अर्थ सोना है।
अनुप्रास-
- जहां एक ही वर्ण की आवृत्ति एक से अधिक बार हो वह अनुप्रास अलंकार होता है।
- उदाहरण-
- चारु चंद्र की चंचल किरणे,
खेल रही थी जल थल में।
- चारु चंद्र की चंचल किरणे,
प्रश्न अलंकार-
- यदि पद में प्रश्न किया जाय तो उसमें प्रश्न अलंकार होता है।
- उदाहरण-
- जीवन क्या है? निर्झर है।
मस्ती ही इसका पानी है।
- जीवन क्या है? निर्झर है।
Last updated on Jan 29, 2025
-> The Bihar STET 2025 Notification will be released soon.
-> The written exam will consist of Paper-I and Paper-II of 150 marks each.
-> The candidates should go through the Bihar STET selection process to have an idea of the selection procedure in detail.
-> For revision and practice for the exam, solve Bihar STET Previous Year Papers.