Question
Download Solution PDFनिर्देश : निम्नलिखित शब्दों के समानार्थी शब्द का चयन उनके दिए गए विकल्पों में से कीजिए-
शत्रु
This question was previously asked in
Patna High Court Mazdoor Official Paper (Held On: 22 Jun, 2025)
Answer (Detailed Solution Below)
Option 1 : अरि
Free Tests
View all Free tests >
Patna High Court Mazdoor: ST 1 General Knowledge & Awareness
2.1 K Users
20 Questions
20 Marks
48 Mins
Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर है - अरि
Key Points
- 'शत्रु' शब्द का समानार्थी 'अरि' होगा।
- 'शत्रु' के अन्य समानार्थी शब्द - दुश्मन, रिपु, वैरी, अराति, विपक्षी।
- समानार्थी शब्द - ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, पर्यायवाची शब्द या समानार्थी शब्द कहलाते हैं।
अन्य विकल्प-
शब्द | समानार्थी शब्द |
कुमार्गी | दुश्चरित्र, बदचलन, दुराचारी, कुपथगामी, कुचाली, अपमार्गी, बदराह। |
कुपात्र | अयोग्य, अनर्ह, अपात्र, या अनाधिकारी। |
सारंग | हिरण, मृग, कुरंग, कृष्णसार, हरिण, और बारहसिंगा। |
Additional Information
कुछ महत्वपूर्ण समानार्थी शब्द-
शब्द | समानार्थी शब्द |
आकर्षक | मोहक, आकर्षणीय, प्रलोभनकारी, मनमोहक। |
उद्यमी | कार्यशील, प्रवृत्तिमान, उद्यमशील, सक्रिय। |
इच्छा | आकांक्षा, अभिलाषा, कामना, अर्जन, चाह। |
जगत | संसार, विश्व, जग, भव, दुनिया, लोक, भुवन। |
उन्नति | उत्थान, उत्कर्ष, उन्नयन, विकास, वृद्धि, अभ्युदय। |
शरीर | देह, तनु, काया, कलेवर, अंग, गात, तन। |
अनुपम | अपूर्व, अनोखा, अद्भुत, अनूठा, अद्वितीय, अतुल। |
Last updated on Jun 17, 2025
-> The Patna High Court Mazdoor 2025 Call Letter has been released on 16th June 2025.
-> A total of 171 vacancies have been released.
-> 8th/10th/12th-pass candidates are eligible for this post.
-> Applications for this recruitment were submitted online by 18th March 2025.
-> The selection process includes a Written Test, Cycling Test, Skill Test, and Interview.
-> The finally appointed candidates will be entitled to salary in the pay scale of INR 14800 to INR 40300 (Level -1).