Question
Download Solution PDFरेखांकित उपवाक्य का भेद लिखिए।
एक ऐसा पत्र लिखो जिसमें विद्यालय की सभी समस्याओं का उल्लेख हो।
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFरेखांकित उपवाक्य का "विशेषण उपवाक्य" का है। अन्य विकल्प असंगत हैं।
Key Points
- वाक्य- एक ऐसा पत्र लिखो जिसमें विद्यालय की सभी समस्याओं का उल्लेख हो।
- इस वाक्य में रेखांकित खण्ड में विशेषण उपवाक्य का है।
- विशेषण उपवाक्य- जो आश्रित उपवाक्य प्रधान उपवाक्य के संज्ञा पद की विशेषता बतलाता है, उसे विशेषण उपवाक्य कहते हैं। इसमें जो, जिसे, जैसा, जितना आदि शब्दों का प्रयोग होता है।
- उदाहरण- वह लड़का जो कल रोया था आज नहीं आया है।
- विशेषण उपवाक्य - जो कल रोया था।
Important Pointsअन्य विकल्प-
उपवाक्य | परिभाषा | उदाहरण |
क्रिया विशेषण उपवाक्य | जो आश्रित उपवाक्य प्रधान उपवाक्य की क्रिया की विशेषता बताता है, उसे क्रिया विशेषण उपवाक्य कहते है। |
जब पानी बरसता है, तब मेंढक बोलते हैं। यहाँ 'जब पानी बरसता है' क्रियाविशेषण-उपवाक्य हैं। |
संज्ञा उपवाक्य | जो आश्रित उपवाक्य प्रधान उपवाक्य की क्रिया के कर्ता, कर्म अथवा क्रिया पूरक के रूप में प्रयोग हो, उन्हें संज्ञा उपवाक्य कहते हैं। संज्ञा उपवाक्य के आरंभ में कि शब्द होता है। |
वाक्य - मैं नहीं जानता कि वह कहां है। संज्ञा उपवाक्य - “वह कहां है” |
प्रधान उपवाक्य | जो उपवाक्य वाक्य से अलग होकर भी पूरा अर्थ प्रकट करें उसे प्रधान उपवाक्य कहते है। |
वाक्य - यदि बस आ जाए तो मैं चलूंगा। प्रधान उपवाक्य - तो मैं चलूंगा |
- उपवाक्य - उपवाक्य वाक्य का अंश होता है जिसमें उद्देश्य और विधेय होते है। अतः पदों का ऐसा समूह जिसका अपना अर्थ हो, जो सामान्यतः एक वाक्य का भाग हो तथा जिसमें उद्देश्य एवं विधेय सम्मिलित हो, उपवाक्य कहलाता है।
- उपवाक्य के प्रकार -
- प्रधान उपवाक्य - जो उपवाक्य वाक्य से अलग होकर भी पूरा अर्थ प्रकट करें उसे प्रधान उपवाक्य कहते है।
- आश्रित उपवाक्य - जो उपवाक्य मुख्य वाक्य के बिना पूरा अर्थ ना दे उसे आश्रित उपवाक्य कहते है।
- उदाहरण - यदि बस आ जाए तो मैं चलूंगा।
- प्रधान उपवाक्य - तो मैं चलूंगा।
- आश्रित उपवाक्य - यदि बस आ जाए।
Last updated on Jun 13, 2025
->UPSSSC Junior Assistant Exam will be held on 29th June 2025 for Advt No. 08-Exam/2023.
-> A total of 5512 vacancies have been announced for the 2023 cycle.
-> For the 2024 Cycle, Candidates had applied online from 23rd December 2024 to 22nd January 2025.
-> The selection process includes a Written Exam, Typing Test, Document Verification, and Medical Examination To prepare for the exam, solve UPSSSC Junior Assistant Previous Year Papers.