आधुनिक काल पद्य MCQ Quiz in తెలుగు - Objective Question with Answer for आधुनिक काल पद्य - ముఫ్త్ [PDF] డౌన్‌లోడ్ కరెన్

Last updated on Apr 3, 2025

పొందండి आधुनिक काल पद्य సమాధానాలు మరియు వివరణాత్మక పరిష్కారాలతో బహుళ ఎంపిక ప్రశ్నలు (MCQ క్విజ్). వీటిని ఉచితంగా డౌన్‌లోడ్ చేసుకోండి आधुनिक काल पद्य MCQ క్విజ్ Pdf మరియు బ్యాంకింగ్, SSC, రైల్వే, UPSC, స్టేట్ PSC వంటి మీ రాబోయే పరీక్షల కోసం సిద్ధం చేయండి.

Latest आधुनिक काल पद्य MCQ Objective Questions

Top आधुनिक काल पद्य MCQ Objective Questions

आधुनिक काल पद्य Question 1:

“धिक जीवन जिसके लिए किया सदा शोध”

पंक्ति है-

  1. निराला
  2. पन्त
  3. दिनकर
  4. प्रसाद

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : निराला

आधुनिक काल पद्य Question 1 Detailed Solution

  • उक्त पंक्तियाँ "राम की शक्ति पूजा" नामक लम्बी कविता से ली गयी है, जो निराला द्वारा रचित है। अत: सही विकल्प 1 "निराला" होगा।
  • Key Points

    • "धिक् जीवन को जो पाता ही आया है विरोध, धिक् साधन जिसके लिए सदा ही किया शोध!" ....पंक्तियाँ सूर्यकांत त्रिपाठी निराला द्वारा लिखी हुई है।
    • राम की शक्ति पूजा एक महाकाव्य है।
    • महाप्राण निराला की अन्य प्रमुख रचनाएँ:- अनामिका, परिमल, तुलसीदास , कुक्कुर मुत्ता आदि है।
    • इसका प्रकाशन वर्ष सन् 1936 

    Additional Information 

    • बादल राग ---> यह भी महाप्राण निराला की ही रचना है। 
    • पेशोला की प्रतिध्वनि---> जयशंकर प्रसाद की रचना---> लहर काव्य संग्रह में संग्रहित आख्यान गीत 

आधुनिक काल पद्य Question 2:

कौन सी काव्य रचना महादेवी वर्मा की नहीं है?

  1. बेला
  2. सांध्यगीत
  3. नीहार
  4. नीरजा

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : बेला

आधुनिक काल पद्य Question 2 Detailed Solution

  • बेला (1946 ई.) सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की रचना है ।
  • निराला को छायावाद का 'शलाका पुरुष' भी कहा जाता है ।
  • Key Points

    • महादेवी वर्मा ने अधिकतर भावप्रधान गीत लिखें हैं ।
    • महादेवी का अज्ञात प्रिय के प्रति दुःख प्रणय दुःखप्रधान है ।
    • छायावाद कवियों में सर्वाधिक रहस्यभावना महादेवी वर्मा में पाई जाती है ।

      

    • महादेवी वर्मा की रचना 'यामा' में 'निहार' , 'रश्मि' , 'नीरजा' तथा 'सांध्यगीत' के महत्वपूर्ण गीतों का संकलन किया गया ।
    1. नीहार - 1930 ई.
    2. सांध्यगीत - 1936 ई.
    3. नीरजा - 1935 ई.

आधुनिक काल पद्य Question 3:

“उत्तर कबीर" पर व्यास सम्मान पाने वाले रचनाकार है:

  1. कुंवर नारायण
  2. केदारनाथ सिंह
  3. रामविलास शर्मा
  4. भवानी प्रसाद सिंह

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : केदारनाथ सिंह

आधुनिक काल पद्य Question 3 Detailed Solution

  • उत्तर कबीर रचना हिन्दी के प्रसिद्ध रचनाकार केदारनाथ सिंह की है, जिसके लिए उन्हें वर्ष 1997 में व्यास सम्मान से भी सम्मानित किया गया। अत: सही विकल्प 2) केदारनाथ सिंह ही होगा। 
  • Additional Information 

    • केदार नाथ सिंह जी की अन्य महत्वपूर्ण रचनाएँ-
    1. अभी बिलकुल अभी 
    2. जमीन पक रही है 
    3. यहाँ से देखो 
    4. उत्तर कबीर

आधुनिक काल पद्य Question 4:

निम्नलिखित में से कौन-सी रचना, "धर्मवीर भारती” की नहीं है? 

  1. कनुप्रिया
  2. ठंडा लोहा
  3. सात गीत वर्ष
  4. एकांत संगीत

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : एकांत संगीत

आधुनिक काल पद्य Question 4 Detailed Solution

"एकांत संगीत" यह रचना धर्मवीर भारती की नहीं है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • एकांत संगीत हरिवंशराय बच्चन की कव‍िता है। 
रचनाकार  रचनाऍं
हरिवंशराय बच्चन
  • तेरा हार (1929)
  • मधुशाला (1935)
  • मधुबाला (1936)
  • मधुकलश (1937)
  • आत्म परिचय (1937)
  • निशा निमंत्रण (1938)
  • एकांत संगीत (1939)

Important Points

रचनाकार  रचनाऍं
धर्मवीर भारती

कहानी संग्रह- मुर्दों का गाँव (1946), स्वर्ग और पृथ्वी (1949), चाँद और टूटे हुए लोग (1955) 

काव्य रचनाएं- ठंडा लोहा (1952), सात गीत वर्ष (1959), कनुप्रिया (1959) सपना अभी भी (1993) 

उपन्यास- गुनाहों का देवता (1949), सूरज का सातवां घोड़ा (1952)

आधुनिक काल पद्य Question 5:

परिमल किसकी काव्य रचना है?

  1. निराला
  2. रसखान
  3. पंत
  4. माखनलाल चतुर्वेदी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : निराला

आधुनिक काल पद्य Question 5 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर "निराला" है ।

Key Points

  • परिमल सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की काव्य रचना है। 
  • इसकी प्रकाशन तिथि - 1929 ई.
  • विधा - काव्य संग्रह 
  • सूर्यकांत त्रिपाठी निराला छायावादी युग के कवि थे । 
  • काव्य संग्रह एवं प्रकाशन वर्ष 
    • अनामिका - 1923
    • परिमल  - 1929
    • गीतिका  - 1936
    • तुलसीदास  - 1936
    • कुकुरमुत्ता -1938
    • अणिमा - 1942-43 
    • बेला  - 1943
    • नए पत्ते - 1946
    • अर्चना - 1950
    • आराधना - 1953 
    • गीत कुंज - 1956 
    • अपरा - 1956
    • सांध्य काकली - 1956 (मरणोपरांत)

 Additional Information 

  • माखनलाल चतुर्वेदी को राष्ट्रकवि और एक भारतीय आत्मा के नाम से जाना जाता हैI 
  • माखनलाल चतुर्वेदी और सुभद्रा कुमारी चौहान राष्ट्रीय सांस्कृतिक धारा के कवि हैंI 
  • रसखान सगुण भक्ति धारा के कवि हैं । इनकी रचना साधारण ब्रजभाषा में हैं । इनका विशेष योगदान प्रकृति वर्णन तथा कृष्ण भक्ति में है ।   

आधुनिक काल पद्य Question 6:

मैथिलीशरण गुप्त ने इतिहास के उपेक्षित नारी पात्र इनमें से किस पुस्तक में प्रतिष्ठित किए?

  1. भारत भारती
  2. साकेत 
  3. द्वापर 
  4. रंग में भंग

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : साकेत 

आधुनिक काल पद्य Question 6 Detailed Solution

मैथिलीशरण गुप्त ने इतिहास के उपेक्षित नारी पात्र इनमें से साकेत पुस्तक में प्रतिष्ठित किए।

  • साकेत मैथिलीशरण गुप्त रचित महाकाव्य का नाम है। इसका प्रथम प्रकाशन सन् 1931 में हुआ था।
  • इसके लिए उन्हें 1932 में मंगलाप्रसाद पारितोषिक प्राप्त हुआ था।
  • 'साकेत' राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की अमर कृति है।
  • इस कृति में हिन्दुस्तान के आराध्य अयोध्याधिपति प्रभु श्रीराम के भाई लक्ष्मण की पत्नी श्रीमति उर्मिला के विरह का जो चित्रण गुप्त जी ने किया है
  • वह अत्यधिक मार्मिक और गहरी मानवीय संवेदनाओं और भावनाओं से ओत-प्रोत है। 

Key Pointsभारत भारती:-

  • भारत भारती, मैथिलीशरण गुप्तजी की प्रसिद्ध काव्यकृति है जो 1912-13 में लिखी गई थी।
  • यह स्वदेश-प्रेम को दर्शाते हुए वर्तमान और भावी दुर्दशा से उबरने के लिए समाधान खोजने का एक सफल प्रयोग है। 

द्वापर:-

  • 'द्वापर' (1936) श्रीकृष्ण कथा पर आधारित मैथिलीशरण गुप्त जी की महत्वपूर्ण कृति है।
  • इनमें श्रीकृष्ण के चरित्रोद्घाटन द्वारा मानवता के आदर्श को प्रस्तुत किया गया है

रंग में भंग:-

  • 'रंग में भंग' (1909) मैथिलीशरण गुप्त जी की महत्वपूर्ण नाटक कृति है।
  • ’रंग में भंग’ रचना में ’चित्तौङ’ और ’बूँदी’ के राज घरानों से संबंध रखने वाली राजपूती आन का वर्णन किया गया है

आधुनिक काल पद्य Question 7:

'अनामिका' काव्य किनके द्वारा रचित है?

  1. अज्ञेय
  2. निराला
  3. धूमिल
  4. सुमन

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : निराला

आधुनिक काल पद्य Question 7 Detailed Solution

अनामिका महाप्राण निराला की प्रसिद्ध रचना है, अन्य विकल्प यहाँ असंगत है।

अत: यहाँ सही विकल्प 2) निराला ही होगा। 

Key Points

  • अनामिका - यह एक काव्य संग्रह है।
  • 8 कविताएँ इसमें संकलित है।

Additional Information

निराला की  अन्य श्रेष्ठ रचनाएँ- 

  • राम की शक्ति पूजा
  • सरोज स्मृति
  • परिमल
  • तुलसीदास  आदि

आधुनिक काल पद्य Question 8:

'बहिष्कृत भारत' पत्र का प्रकाशन किस वर्ष आरंभ हुआ?

  1. 1919
  2. 1927
  3. 1930
  4. 1938

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : 1927

आधुनिक काल पद्य Question 8 Detailed Solution

'बहिष्कृत भारत' पत्र का प्रकाशन 1927 में आरंभ हुआ। 

 Key Points

  • बहिष्कृत भारत –
    • इस समाचार पत्र की स्थापना बी.आर. अंबेडकर ने की थी।
    • यह मराठी भाषा का समाचार पत्र था।
    • इसका प्रकाशन 2 अप्रैल 1927 को हुआ।
    • यह पाक्षिक समाचार पत्र था।
    • यह समाचार पत्र बंबई से प्रकाशित होता था।

 Important Points

  • डॉक्टर अंबेडकर ने बहिष्कृत भारत समाचार पत्र के जरिए ब्राह्मणवाद व मनुवाद को निर्णायक चुनौती दी थी।
  • भीमराव अंबेडकर एक भारतीय वकील, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे।
    • इन्होने दलितों के लिए बौद्ध आंदोलन को प्रभावित किया और सामाजिक अन्याय (अछूत) (दलितों) के खिलाफ अभियान चलाया।
    • वे 1947 में भारत के पहले चुने गए कानून और न्याय मंत्री थे।
    • भीमराव अंबेडकर भारत के संविधान के मुख्य वास्तुकार थे।

 Additional Information

  • 1919 –
    • 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग हत्याकांड हुआ।
    • जब पंजाब के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के कुछ ही दूरी पर स्थित जलियांवाला बाग में निहथे मासूमों का कत्लेआम हुआ।
  • 1930 –
    • महात्मा गांधी ने अपनी स्वतंत्र भारत की मांग पर जोर देने के लिए सविनय अवज्ञा आंदोलन 1930 मे छेड़ा।
  • 1938 –
    • 1938 में कांग्रेस का हरिपुरा अधिवेशन हुआ जिसकी अध्यक्षता सुभाष चंद्र बोस ने की
    • इसमें राष्ट्रीय योजना समिति की स्थापना की गई जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में की गई।

आधुनिक काल पद्य Question 9:

'सखि वे मुझसे कहकर जाते' किस कवि की काव्य पंक्ति है ?

  1. सियाराम शरण गुप्त
  2. मैथिलीशरण गुप्त
  3. अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध'
  4. जगदीश गुप्त

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : मैथिलीशरण गुप्त

आधुनिक काल पद्य Question 9 Detailed Solution

सही उत्तर "मैथिलीशरण गुप्त" है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • ‘सखि वे मुझसे कहकर जाते’ यह काव्य पंक्ति मैथिलीशरण गुप्त की कविता ‘सखि वे मुझसे कहकर जाते’ की पंक्तियाँ हैं।
  • अतः सही विकल्प मैथिलीशरण गुप्त हैं।

Important Points

कव‍ि रचनाऍं
सियाराम शरण गुप्त मौर्य विजय(1914), अनाथ(1917), आर्द्रा(1927), विषाद(1925), दूर्वा दल(1924), आत्मोत्सर्ग(1931) आद‍ि।
मैथिलीशरण गुप्त जयद्रथ वध 1910, भारत-भारती 1912, पंचवटी 1925, द्वापर 1936, जय भारत 1952, युद्ध, झंकार 1929 आद‍ि।
अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध' पारिजात (1937), रस-कलश (1940)
,चुभते चौपदे 1932), चोखे चौपदे (1924) आद‍ि। 
जगदीश गुप्त नाव के पाँव, शम्बूक, आदित्य एकान्त, हिम-विद्ध, शब्द-दंश, युग्म आद‍ि।

आधुनिक काल पद्य Question 10:

'उर्वशी' किसका काव्य है?

  1. जयशंकर प्रसाद
  2. मैथिलीशरण गुप्त
  3. रामधारी सिंह दिनकर
  4. महादेवी वर्मा

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : रामधारी सिंह दिनकर

आधुनिक काल पद्य Question 10 Detailed Solution

 सही उत्तर है रामधारी सिंह दिनकर। 

  • उर्वशी रामधारी सिंह 'दिनकर' द्वारा रचित काव्य नाटक है।
  • जिसके लिए सन् 1972 में ज्ञानपीठ भी मिला।

Key Points

  • 1961 ई. में प्रकाशित इस काव्य में दिनकर ने उर्वशी और पुरुरवा के प्राचीन आख्यान को एक नये अर्थ से जोड़ना चाहा है।
  • अन्य रचनाओं से इतर उर्वशी राष्ट्रवाद और वीर रस प्रधान रचना है।
  • इसके लिए 1972 में उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • उर्वशी प्रेम और सौन्दर्य का काव्य है। प्रेम और सौन्दर्य की मूल धारा में जीवन दर्शन सम्बन्धी
  • अन्य छोटी-छोटी धाराएँ आकर मिल जाती हैं।
  • प्रेम और सुन्दर का विधान कवि ने बहुत व्यापक धरातल पर किया है।
  • कवि ने प्रेम की छवियों को मनोवैज्ञानिक धरातल पर पहचाना है।

Additional Information

  • इनकी अन्य रचनाएँ हैं- रश्मिरथी, कुरुक्षेत्र, रेणुका, बापू आदि। 

अन्य लेखकों की रचनाएँ:

रचनाकार  रचनाएँ 
जयशंकर प्रसाद
 
इन्दु, चित्राधार, बभ्रुवाहन, चित्राधार, मधुआ, गुंडा, सालवती
मैथिलीशरण गुप्त जयद्रथ वध, भारत-भारती, पंचवटी, द्वापर, किसान, गुरुकुल, जय भारत
महादेवी वर्मा नीहार, रश्मि, नीरजा, सांध्यगीत, दीपशिखा, सप्तपर्णा, प्रथम आयाम, अग्निरेखा

Confusion Points

  •  उर्वशी राम सिंह दिनकर द्वारा रचित एक काव्य है जबकि उर्वशी जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित एक कहानी है। 

Hot Links: teen patti bonus teen patti lucky teen patti joy official teen patti classic